नयी दिल्ली, 01 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने सातों चरण के मतदान पूरे होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल को मनोवैज्ञानिक खेल करार देते हुए शनिवार को कहा कि यह सब मैनेज्ड है और इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीत रहा है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जय रमेश ने एग्जिट पोल के परिणाम आने के बाद कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत तय है और चार जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर हो रहे हैं।
श्री मोदी का नाम लिए बिना कांग्रेस नेता ने कहा "जिस व्यक्ति का चार जून को एग्जिट होना तय है, उसने ये एग्जिट पोल्स मैनेज करवाए हैं। इंडिया गठबंधन को निश्चित रूप से कम से कम 295 सीटें मिलेंगी - बिल्कुल स्पष्ट और निर्णायक बहुमत।"
उन्होंने श्री मोदी को निवर्तमान प्रधानमंत्री बताते हुए कहा "निवर्तमान प्रधानमंत्री इस बीच तीन दिनों तक निश्चिंत रह सकते हैं। ये सब मनोवैज्ञानिक खेल है, जिनमें उन्होंने महारत हासिल कर ली है। लेकिन वास्तविक परिणाम इनसे बहुत अलग होंगे। बदलेगा भारत,जीतेगा इंडिया गठबंधन।"
.
कड़वा सत्य
मैनेज करवाए गए हैं एग्जिट पोल : कांग्रेस

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

मध्य प्रदेश : 40 फीट गहरे नाले में जा गिरी तेज रफ्तार एंबुलेंस! बछड़े की दर्दनाक मौत, दो घायल

