नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “ विजयदशमी के पावन अवसर पर मैं अपने सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। विजयदशमी का त्योहार अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ आयोजित किये जाते हैं।”
उन्होंंने कहा,“यह पवित्र त्योहार हमें उच्च मानवीय आदर्शों में अपनी आस्था को और मजबूत करने की याद दिलाता है। इस त्योहार के साथ गरिमा, कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी, आचरण की शुद्धता, विनम्रता और न्याय के लिए साहसी संघर्ष की कई प्रेरक कहानियां जुड़ी हुई हैं। ये कहानियां हमारी प्रेरणा का स्रोत होनी चाहिए। आस्था और उत्साह का यह त्योहार सभी के लिए सफलता, समृद्धि और खुशी लाए।”
.
कड़वा सत्य
मुर्मु ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर दीं देशवासियों को शुभकामनाएं

उत्तरप्रदेश: महज 24 घंटे भी प्रभावी नहीं रहा दुकान बंदी का आदेश! बंद कराई दुकानें फिर खुलीं, धड़ल्ले से बिक रही बिरयानी

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में बाढ़ से स्कूल जलमग्न, पानी के बीच पढ़ने पहुंच रहे 232 बच्चे; हर साल बनती है यही स्थिति

बिहार: बिहार के औरंगाबाद जिले में मॉब लिंचिंग जैसी वारदात, युवक की पीट-पीटकर हत्या

