नयी दिल्ली, 28 जनवरी (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले लुओं के लिए केंद्र सरकार से सस्ती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
श्री चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि सनातन धर्मियों के लिए महाकुंभ आस्था और अध्यात्म का सबसे बड़ा पर्व है। आज जब 144 वर्षों के बाद इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, तब देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लाखों करोड़ों लोग स्नान, साधना और तपस्या करने के लिए प्रयागराज जाना चाहते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आस्था के महापर्व को एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी मनमानी कमाई के अवसर में तब्दील कर दिया है। सामान्य दिनों में प्रयागराज में जिस फ्लाइट का किराया 5-8 हजार रुपए हुआ करता था, आज वही फ्लाइट 50-60 हजार रुपए में पड़ रही है। ऐसे में लाखों लु, जो महाकुंभ जाना चाहते थे, आज उन्हें निराश होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी लुओं की ओर से केंद्र सरकार से यह मांग है कि सरकार इन एयरलाइंस की मनमानी पर रोक लगाएं और कुंभ जाने वाले लुओं के लिए किफायती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराएं। लु की सेवा से बड़ा धर्म कुछ नहीं हो सकता है।
आजाद,
कड़वा सत्य
महाकुंभ जाने वाले लुओं के लिए सस्ती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराए सरकार: राघव चड्ढा

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

