नयी दिल्ली, 20 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री माधव और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने श्री माधव और श्री रेड्डी को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्त तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
भाजपा ने माधव, रेड्डी को नियुक्त किया जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी

उत्तर प्रदेश: बारिश-आंधी से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज होगी किसानों की शिकायत

बिहार: औरंगाबाद के जम्होर में पितृपक्ष महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

