नयी दिल्ली, 26 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का आज प्रातः गुरुग् के एक अस्पताल में निधन हो गया।
वह 67 वर्ष के थे। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री झा पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे। गुरुग् के मेदांता अस्पताल में सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम श्वास ली।
बताया गया है कि उनका पार्थिव शरीर बिहार के मधुबनी जिले के कुरमाई गांव में ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
श्री झा का जन्म बिहार के सीतामढ़ी जिले में 4 जून 1957 को हुआ था। वह राजनीति में आने से पहले पत्रकार रहे। उन्होंने दैनिक स्वदेश ग्वालियर में कार्य किया और बाद में वह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पत्रिका कमल संदेश के संपादक भी रहे।
.
कड़वा सत्य
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का गुरुग् के अस्पताल में निधन

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में आंदोलन की अनुमति रद्द, बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब; आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी का महाआंदोलन

छत्तीसगढ़: कोरबा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, 30 हजार के कर्ज और खेती के दबाव में था तनावग्रस्त

