नयी दिल्ली, 26 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग् के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।
श्री झा का निधन तड़के करीब पांच बजे हुआ। वह कुछ समय से बीमार थे।
बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को बिहार के मधुबनी जिले के कुरमई गांव ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
श्री झा का जन्म चार जून 1957 को बिहार के सीतामढ़ी जिले में हुआ था। राजनीति में आने से पहले वह पत्रकार थे। उन्होंने दैनिक स्वदेश ग्वालियर में काम किया और बाद में वह दिल्ली में भाजपा की पत्रिका कमल संदेश के संपादक भी रहे। उन्होंने मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी।
कड़वा सत्य
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में आंदोलन की अनुमति रद्द, बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब; आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी का महाआंदोलन

छत्तीसगढ़: कोरबा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, 30 हजार के कर्ज और खेती के दबाव में था तनावग्रस्त

