नयी दिल्ली, 24 सितंबर (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि एक तरफ जहां ‘आप’ सरकार दिल्ली में 200 यूनिट और पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दोस्त अडानी को बिजली के नाम पर जनता से लूट की खुली छूट दे रहे हैं।
‘आप’ राज्यसभा सांसद सिंह ने आज संवाददाताओं से कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बिजली के नाम पर पूरे देश में संगठित और सुनियोजित तरीके से जनता को लूट रही है। श्री केजरीवाल ने दिल्ली में 200 यूनिट बिजली मुफ्त मुहैया कराया है और पंजाब सरकार भी 300 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। एक तरफ जहां ‘आप’ सरकारें अपनी जनता को मुफ्त बिजली दे रही हैं वहीं दूसरी तरफ भाजपा बिजली के नाम पर खुली लूट कर रही है, जनता की जेब काट रही है।
बिजली के नाम पर जनता से खुली लूट कर रहे अडानी : आप

उत्तर प्रदेश: बारिश-आंधी से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज होगी किसानों की शिकायत

बिहार: औरंगाबाद के जम्होर में पितृपक्ष महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

