नयी दिल्ली, 26 जनवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल 27-28 जनवरी को ओमान की यात्रा पर रहेंगे।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार श्री गोयल वहां मस्कट में ओमान सल्तनत के वाणिज्य, उद्योग और निवेश संवर्धन मंत्री महामहिम क़ैस बिन मोहम्मद बिन मूसा अल-यूसेफ के साथ 11वीं संयुक्त आयोग की बैठक (जेसीएम) में भाग लेंगे। उनकी यह यात्रा भारत की ओमान के साथ व्यापार एवं निवेश संबंधों के महत्व को रेखांकित करती है। ओमान खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) में भारत के महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदारों में से एक है।
पीयूष गोयल सोमवार से दो दिन ओमान यात्रा पर

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

