नयी दिल्ली 23 जनवरी (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भावपूर्ण नमन करते हुए कहा है कि उनकी निर्भीक देशभक्ति ने करोड़ों लोगों को प्रेरित किया है।
उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से गुरुवार को यहां जारी एक संदेश में श्री धनखड़ ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के प्रति समर्पण और आजाद हिंद फौज का गठन नेताजी के साहस और असाधारण विचारों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नेताजी के भारत को विदेशी शासन से मुक्त कराने में महान योगदान और साहस तथा देशभक्ति ने असंख्य भारतीयों को प्रेरित किया है। नेताजी ने निस्वार्थ भाव से मातृभूमि की सेवा की।
श्री धनखड़ ने कहा, “पराक्रम दिवस पर नेताजी की निर्भीक देशभक्ति का स्मरण। एकजुट, आत्मनिर्भर और सुदृढ़ भारत बनाने के लिए नेताजी की देश भक्ति की अटूट भावना और समर्पण हम प्रेरणा लें।”
सत्या,
कड़वा सत्य
पराक्रम दिवस पर धनखड़ ने नेता जी को किया नमन

उत्तर प्रदेश: बारिश-आंधी से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज होगी किसानों की शिकायत

बिहार: औरंगाबाद के जम्होर में पितृपक्ष महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

