नयी दिल्ली 28 जुलाई (कड़वा सत्य )दिल्ली नगर निगम की महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय के आदेश पर अधिकारियों ने रविवार देर रात राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित हो रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया।
निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि डॉ. ओबेरॉय के आदेश पर अधिकारियों ने रविवार देर रात राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित हो रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है। सील किए गए को कोचिंग सेंटरों में आईएएस गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर की अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस, ईजी फॉर आईएएस शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सील किए गए कोचिंग सेंटर राजेंद्र नगर के विभिन्न इलाकों में संचालित हो रहे थे। इनमें नियमों का उल्लंघन करते हुए बेसमेंट में कोचिंग संचालित होता पाया गया और मौके पर ही इनकी सीलिंग कर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि राजेंद्र नगर इलाक़े में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की वजह से तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई थी।
सैनी
कड़वा सत्य
निगम ने अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित हो रहे 13 कोचिंग सेंटर को किया सील

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में आंदोलन की अनुमति रद्द, बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब; आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी का महाआंदोलन

छत्तीसगढ़: कोरबा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, 30 हजार के कर्ज और खेती के दबाव में था तनावग्रस्त

