नयी दिल्ली 16 जनवरी (कड़वा सत्य) कर्मचारी राज्य बीमा निगम- ईएसआईसी की कर्मचारी राज्य बीमा योजना- ईएसआई में नवंबर 2023 में 15.92 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं और लगभग 20,830 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि देश के युवाओं के लिए अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं। नवंबर 2023 के दौरान जोड़े गए कुल 15.92 लाख कर्मचारियों में से 7.47 लाख कर्मचारी 25 वर्ष की आयु वर्ग तक के हैं जो कुल पंजीकरण का 47 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार नवंबर, 2023 में महिला सदस्यों का नामांकन 3.17 लाख रहा है। इसी माह में कुल 58 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है।
सत्या डेस्क
नवंबर में 15.92 लाख नए श्रमिकों का ईएसआई में नामांकन

बिहार: रिया की मौत को एक माह, आठ आरोपित अब भी फरार

मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर में ₹5 लाख की कार से ले जाई जा रही थी ₹66690 की अवैध शराब, पुलिस ने पीछा कर पकड़ कर की कार्यवाही

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर से बिहार तक नकली सिक्कों की सप्लाई! 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार में खपा चुके गिरोह का पर्दाफाश

