नयी दिल्ली 15 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी नलिन प्रभात को केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विशेष पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा है कि आंध्र प्रदेश कैडर के अधिकारी श्री प्रभात के प्रतिनियुक्ति में एजीएमयूटी कैडर में स्थानांतरित होने के बाद उनकी जम्मू कश्मीर पुलिस में विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्ति की गयी है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होकर इस वर्ष 30 सितम्बर तक रहेगी।
आदेश में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आर आर स्वैन के आगामी 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त होने के बाद श्री प्रभात एक अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नियुक्त किये जायेंगे। इस पद पर उनकी नियुक्ति अगले आदेश तक रहेगी।
,
कड़वा सत्य
नलिन प्रभात जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष महानिदेशक नियुक्त

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

बिहार: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाहियों से बाइक लूटने की कोशिश; तीन बदमाश फरार

उत्तर प्रदेश: यूपी की राजनीति में एंट्री की तैयारी में जेडीयू, 1 नवंबर को वाराणसी में होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन

