नयी दिल्ली, 26 सितंबर (कड़वा सत्य) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को नरेश सिंह और सुरेंद्र बब्बर को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के प्रोटेम सदस्यों के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
सुश्री आतिशी ने दोनों सदस्यों को नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि, इन दोनों सदस्यों के अनुभव के साथ, हमारी सरकार दिल्ली के बिजली विभाग को और बेहतर बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि, बिजली बहुत ही महत्वपूर्ण क्षेत्र है और पिछले 10 साल में इस क्षेत्र में सुधार लाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने लगातार काम किया है। हम अपनी विद्धुत अवसंरचना को और मजबूत बनाते हुए दिल्ली के लोगों को 24x7 बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रोटेम सदस्यों की नियुक्ति इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त पैनल द्वारा शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद अस्थाई सदस्यों के रूप में नरेश सिंह और सुरेंद्र बब्बर की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया था।
.
कड़वा सत्य
नरेश सिंह और सुरेंद्र बब्बर डीईआरसी के अस्थाई (प्रोटेम) सदस्य नियुक्त

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

