नयी दिल्ली 17 सितंबर (कड़वा सत्य) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को वैश्विक खाद्य विनियामक शिखर सम्मेलन (जीएफआरएस) 2024 के प्रतीक चिह्न और पुस्तिका का अनावरण किया।
श्री नड्डा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का केंद्र रही है, लेकिन वैश्विक आबादी के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए उससे जुड़े प्रयासों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन खाद्य नियामकों का एक वैश्विक मंच तैयार करेगा, जहां खाद्य मूल्य श्रृंखला में खाद्य सुरक्षा प्रणालियों और नियामक ढांचे को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया जायेगा। यह शिखर सम्मेलन 19 से 21 सितंबर तक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) आयोजित कर रहा है।
नड्डा ने किया वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन 2024 के प्रतीक चिह्न और पुस्तिका का अनावरण

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

