नयी दिल्ली, 31 दिसंबर ( ) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्र को नव वर्ष पर शुभकामनाएं दी हैं।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि श्री धनखड़ ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रवासियों के लिए एक शुभकामना संदेश दिया है।
श्री धनखड़ ने कहा, "प्रत्येक भारतीय को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएँ।" उन्होंने कहा कि नया साल हर किसी के लिए शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।
उपराष्ट्रपति ने कहा, " आइए हम भारत की संपूर्ण प्रगति और समृद्धि में योगदान देने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ नए साल की शुरुआत करें।"
सत्या,आशा
धनखड़ ने नव वर्ष पर दी शुभकामनाएं

HACK CORE 2026: AI से किसानों की समस्या का समाधान, SeedCoders ने जीती राष्ट्रीय प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश: चंदौली में साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व बैंक कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार; 300 से ज्यादा खाते जांच के घेरे में

बिहार: रेलवे ट्रैक पर मिला 35 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में मची सनसनी

