नयी दिल्ली 24 मई (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राजधानी दिल्ली में शनिवार को होने वाले मतदान से पहले चुनावकर्मियों को मशीनें तथा चुनावी सामग्री का वितरण करने वाले केन्द्रों पर बड़े पैमाने पर अव्यवस्था की शिकायतें मिली हैं जिससे चुनावकर्मियों को भीषण गर्मी में सामान लेने के लिए घंटाें तक इंतजार करना पड़ रहा है।
राजधानी में भीषण गर्मी के कारण निरंतर बढते तापमान के बीच इन केन्द्रों पर अव्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के सर्वोदय कन्या विद्यालय भारत नगर ट्रेनिंग सेंटर पर चुनाव सामग्री के इंतजार में बैठी एक शिक्षिका बेहोश हो गयी और उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाना पड़ा। इस केन्द्र पर आये चुनावकर्मी रमेश कुमार ने टेलीफोन पर बताया कि कई घंटे से इंतजार में बैठी इस शिक्षिका की घबराहट और गर्मी के कारण धीरे धीरे तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचानक बेहोश हो गयी।
दिल्ली में चुनाव सामग्री वितरण केन्द्रों पर अव्यवस्था से चुनावकर्मी बेहाल

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

मध्य प्रदेश : 40 फीट गहरे नाले में जा गिरी तेज रफ्तार एंबुलेंस! बछड़े की दर्दनाक मौत, दो घायल

