नयी दिल्ली, 21 जनवरी, (कड़वा सत्य) कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दलित और बाल्मीकि समाज का विरोधी करार दिया।
डॉ. उदित राज ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “श्री केजरीवाल का दलित विरोधी रवैया और चेहरा दिल्ली वालों के सामने पूरी तरह उजागर हुआ है। मैं दिल्ली के बौद्ध भिक्षुओं, गुरु रविदास और वाल्मीकि मंदिरों के पुजारियों के साथ उनके आवास पर मंदिरों के पुजारी और गुरुद्वारों के ग्रंथियों की तरह 18,000 रुपये की सम्मान राशि देने की मांग को लेकर गया था, लेकिन घर पर होने के बावजूद भी श्री केजरीवाल उनसे मिलना तो दूर पुलिस को बुलाकर बौद्ध भिक्षुओ, दलित पुजारियों सहित उन्हें गिरफ्तार करके मंदिर मार्ग थाना में हिरासत में रखा गया।”
दलित और बाल्मीकि समाज के विरोधी हैं केजरीवाल: उदित राज

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

