नयी दिल्ली, 28 सितंबर (कड़वा सत्य)राष्ट्रीय राजधानी के डाक्टर लोहिया अस्पताल में शनिवार को डेंगू बुखार से बचाव के लिए ‘डेंगीआल’ टीके का मानव परीक्षण शुरू किया गया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और पैनेशिया बायोटेक के सहयोग से विकसित डेंगीआल टीके का यह तीसरा परीक्षण ‘मानव परीक्षण’ देशभर में 19 स्थानों पर किया रहा है। दिल्ली में एकमात्र डाक्टर लोहिया अस्पताल का चयन किया गया है।
परीक्षण के लिए देशभर में 10 हजार 335 स्वस्थ व्यक्तियों का चयन किया गया है। इन सभी को डेंगू का टीका दिया जायेगा।
प्रत्येक केंद्र पर 545 व्यक्ति हैं। संबंधित चिकित्सकों और अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस परीक्षण में कम्युनिटी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी,बायोकैमिस्ट्री,पैथॉलाजी और मेडिसिन विभाग शामिल हैं।
सत्या,
कड़वा सत्य
डेंगू बुखार के लिए ‘डेंगीआल’ टीके का परीक्षण शुरू

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

