नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चन्द्रशेखर को राजस्थान उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।
उच्चतम न्यायालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर का अनुरोध स्वीकार करते हुए उनके स्थानांतरण की सिफारिश करने का फैसला लिया।
मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस की सदस्यता वाली कॉलेजियम ने 29 दिसंबर की बैठक में यह फैसला लिया।
बीरेंद्र.संजय
झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर को राजस्थान स्थानांतरित करने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे होटल में बड़ी चोरी, 200 लीटर डीजल समेत इनवर्टर-बैटरियां ले उड़े चोर

मध्य प्रदेश: क्रेन-जेसीबी भी नहीं हिला सकीं खड़े हनुमान की प्रतिमा, अब IIT इंदौर की टीम करेगी जांच

उत्तर प्रदेश: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर 12 हजार, सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार रुपये

