नयी दिल्ली, 20 सितंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव समिति, प्रचार समिति और घोषणा पत्र समिति का गठन किया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने केशव महतो कमलेश को 31 सदस्यीय चुनाव समिति का प्रमुख बनाया है जबकि सुबोध कांत सहाय को 37 सदस्य प्रचार समिति और बंधु तिर्की को 25 सदस्य घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि चुनाव समिति में डॉ अजय कुमार, ेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, राजेश ठाकुर, पीके बालम, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, प्रणव झा, फुरकान अंसारी, सुश्री अंबा प्रसाद सहित 31 लोग सदस्य बनाये गये हैं।
वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय के नेतृत्व वाली प्रचार समिति में 37 सदस्य हैं जिहमें ेश्वर उरांव, अजय कुमार, काली चरण मुंडा, इरफान अंसारी, प्रणव झा के आर के त्रिपाठी, योगेंद्र साहू, ममता देवी, मंजूर अहमद अंसारी शामिल है।
सैनी
कड़वा सत्य
झारखंड के लिए कांग्रेस ने बनाई चुनाव प्रचार, घोषणा पत्र समिति

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

