नयी दिल्ली 07 अक्टूबर (कड़वा सत्य) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भारत की स्वास्थ्य प्रणाली सार्वभौमिक स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए “संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज” का दृष्टिकोण अपनाती है जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और आवश्यक सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जाता है।
श्री नड्डा ने सोमवार को यहां विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र (एसईएआरओ) के 77 वें सत्र के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप केंद्र सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री - जन आरोग्य योजना शुरू की है। इस योजना में 12 करोड़ से अधिक परिवार शामिल हैं जिन्हें प्रति परिवार 6,000 डॉलर का वार्षिक लाभ मिलता है।
जन स्वास्थ्य के लिए संपूर्ण सरकार और संपूर्ण समाज का दृष्टिकोण: नड्डा

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

