नयी दिल्ली, 14 सितंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन तथा पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्री गहलोत, श्री माकन और श्री बाजवा को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी तथा चुनाव प्रक्रिया 10 अक्टूबर को पूरी होगी।
अशोक
कड़वा सत्य
गहलोत, माकन और बाजवा हरियाणा विस चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त

उत्तर प्रदेश: बारिश-आंधी से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज होगी किसानों की शिकायत

बिहार: औरंगाबाद के जम्होर में पितृपक्ष महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

