नयी दिल्ली 27 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को संवाददाताओं को संबोधित किया। इस दौरान श्री माकन ने आप पर हमला बोलते हुए कहा,“कल अमृतसर में जिस तरह से बाबा साहब की पूर्ति पर हमला किया गया है, वह बहुत निंदनीय है, यह संविधान पर हमला है। आज आप के पाप की दूसरी कड़ी है।” उन्होंने कहा कि श्री केपीएस गिल ने दो फरवरी 2017 को कहा था कि अगर आप की सरकार पंजाब में बनेगी, तो आतंकवाद को बढ़ावा मिलेगा।
खालिस्तानियों को बढ़ावा दे रही आप व पंजाब सरकारः कांग्रेस

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

