नयी दिल्ली,05 अक्टूबर (कड़वा सत्य) चांदनी चौक के सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन (एनएमईओ-ओपी) को मंजूरी मिलना देश खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री खंडेलवाल ने आज यहां कहा कि इस मिशन के अनेक लाभकारी परिणाम सामने आयेंगे। उन्होंने कहा कि यह मिशन प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि और भारत की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महंगे खाद्य तेलों के आयात पर निर्भरता को कम करने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए मोदी ने की साहसिक पहलः खंडेलवाल

मध्य प्रदेश: कमीशन 3 से 5 प्रतिशत हुआ तो भड़के सब्जी विक्रेता, मंडी में खरीदारी बंद, आढ़तियों के विरोध में धरना

मध्य प्रदेश: उज्जैन शाही मस्जिद उपद्रव पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक

मध्य प्रदेश: मंदसौर साइबर ठगी गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, क्रिप्टो करेंसी से भेजी जा रही थी ठगी की रकम

