नयी दिल्ली, 28 जुलाई (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने निशानेबाज मानु भास्कर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
श्री खड़गे ने कहा, "भारत ने अपने ओलंपिक अभियान की शुरुआत सुयोग्य पदक के साथ की है।महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भास्कर को हमारी बधाई।
उन्होंने कहा,"आपकी उपलब्धि आपके असाधारण कौशल और दृढ़ता का प्रमाण है। हमें आप पर बेहद गर्व है। यह महत्वपूर्ण अवसर अनगिनत युवा एथलीटों को उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करे।"
कांग्रेस पार्टी ने भी ‘एक्स’ पर कहा "पेरिस ओलंपिक के वीमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भास्कर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।वह शूटिंग में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।पूरे देश को मनु पर गर्व है।"
,
कड़वा सत्य
खड़गे ने मेडल जीतने पर मनु भास्कर को दी बधाई

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में आंदोलन की अनुमति रद्द, बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब; आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी का महाआंदोलन

छत्तीसगढ़: कोरबा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, 30 हजार के कर्ज और खेती के दबाव में था तनावग्रस्त

