नयी दिल्ली 19 अगस्त (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को भाई-बहन के के प्रतीक रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं।
श्री खडगे ने कहा अपने संदेश में कहा “भाई-बहन के असीम , अटूट स्नेह एवं अनमोल रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर परस्पर बंधुत्व और मेलजोल को बढ़ावा देने वाला ये अनोखा त्योहार, भारतीय समाज में महिलाओं की बराबरी पर महत्व देता है।”
उन्होंने कहा “हमारी है कि राखी का यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में , सौहार्द, एकजुटता और आपसी सद्भावना के रिश्तों को मज़बूत करेगा।”
श्री गांधी ने कहा “भाई-बहन के अटूट एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे।”
सैनी
कड़वा सत्य
खडगे-राहुल ने दी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

IIT रोपड़ के ANNAM.AI ने AI के माध्यम से बच्चों में कृषि जागरूकता और सीखने को बढ़ावा देने के लिए AVNI लॉन्च किया

बिहार: सुपौल में श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम

बिहार: सुपौल में बेटे को सांप ने डसा तो जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा पिता

