नयी दिल्ली 23 सितंबर (कड़वा सत्य) राजधानी के चाँदनी चौक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से यहां स्थित ऐतिहासि लाल किला में ‘यातना संग्रहालय’ (टॉर्चर म्यूज़ियम) बनाने की मांग की है।
श्री खंडेलवाल ने सोमवार को श्री शेखावत को पत्र लिखकर आग्रह किया,“लाल किला दिल्ली का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक है तथा भारत की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक है। यहां पर ‘टार्चर म्यूजियम’ बनाया जाये, जिसमें मुग़ल काल से लेकर अंगेज़ों के काल तक जिस प्रकार से देशभक्तों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को क्रूर यातनाएँ दी गई, वो हर पीढ़ी को पता लगना चाहिए। इस दृष्टि से एक टॉरचर म्यूजियम का होना समय की माँग है। हर भारतवासी को यह याद रहना चाहिए कि ी की क्या क़ीमत लाखों लोगों को चुकानी पड़ी है।”
खंडेलवाल ने शेखावत से की लाल किले पर ‘यातना संग्रहालय’ बनाने की मांग

उत्तर प्रदेश: बारिश-आंधी से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज होगी किसानों की शिकायत

बिहार: औरंगाबाद के जम्होर में पितृपक्ष महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

