नयी दिल्ली, 16 सितंबर (कड़वा सत्य) कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत ने ‘चूसोक’ त्योहार मनाने के लिये यहां पांरपरिक कोरियाई मिठाई ‘सोंगपयोन’ बनाने की एक कार्यशाला आयोजित की जिसमें प्रशिक्षकों के निर्देशन में 100 कोरियाई भाषा के विद्यार्थियों ने हाथ आजमाये।
केन्द्र की सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह मिठाई भारतीय गुझिया जैसी होती है। कार्यशाला में सोंगपयोन को प्राकृतिक सामग्रियों से तीन रंगों में बनाया गया। इसका उद्देश्य भारतीय और कोरियाई संस्कृति की समानताओं को दिखाना और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था।
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र ने आयोजित की सोंगपयोन मिठाई बनाने की कार्यशाला

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

