नयी दिल्ली,15 जुलाई (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जेल प्रशासन मुख्यमंत्री की रिपोर्ट सार्वजनिक कर उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सिंह ने कहा कि किसी भी मरीज की मेडिकल रिपोर्ट जारी करना एक अपराध है। जेल प्रशासन ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मेडिकल रिपोर्ट जारी कर चुका है। जेल प्रशासन एक मुख्यमंत्री का मेडिकल रिपोर्ट जारी कर यह साबित कर रहा है कि वह मुख्यमंत्री की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जेल प्रशासन श्री केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने के लिए गहरी साजिश रच रहा है।
केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा जेल प्रशासन : आप

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

बिहार: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाहियों से बाइक लूटने की कोशिश; तीन बदमाश फरार

उत्तर प्रदेश: यूपी की राजनीति में एंट्री की तैयारी में जेडीयू, 1 नवंबर को वाराणसी में होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन

