नयी दिल्ली 21 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को न्याय संगत बताया है।
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने गुरुवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी के समन पर उनकी जिम्मेदारी बनती थी कि वो (श्री केजरीवाल) जाए और ईडी के सवालों का जवाब दें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि ईडी ने श्री केजलीवाल को नौ समन भेजे, लेकिन श्री केजरीवाल ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद आज ईडी ने कार्रवाई की है, जो न्याय संगत भी है।
श्री भाटिया ने कहा कि ईडी ने श्री केजरीवाल को पहला समन 02 नबंवर 2023 को भेजा था। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल ने शपथ ली है कि वो संविधान का पालन करेंगे उसकी सुरक्षा करेंगे। ईडी के समन पर उनकी जिम्मेदारी बनती थी कि वो जाए और ईडी के सवालों का जवाब दें। ईडी ने केजलीवाल को नौ समन भेजे लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद आज ईडी ने कार्रवाई की है, जो न्याय संगत भी है और जिसका स्वागत जनता भी कर रही है।
केजरीवाल की गिरफ्तारी न्याय संगतः भाटिया

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

