नयी दिल्ली 12 जून (कड़वा सत्य) सरकार ने कुवैत में आग दुर्घटना में मारे गए भारतीय श्रमिकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
यह अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर कुवैत में आग त्रासदी को लेकर समीक्षा बैठक की।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान श्री मोदी ने निर्देश दिया कि भारत सरकार को हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए। विदेश राज्य मंत्री को राहत उपायों की निगरानी करने और पार्थिव शरीरों को शीघ्र वापस लाने के लिए तुरंत कुवैत जाना चाहिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव क्वात्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
संतोष
कड़वा सत्य
कुवैत आग दुर्घटनाः मृतक भारतीयों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी सरकार

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

