नयी दिल्ली, 21 सितंबर (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने केरल की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट लड़की की पुणे में उसकी कंपनी में कथित तौर पर अत्यधिक कार्यभार के कारण हुई मौत की घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।
आयोग की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उसने घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मानवाधिकार मुद्दों के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह होना चाहिए। आयोग का यह भी कहना है कि यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि देश में काम की जगहों पर वैश्विक स्तर पर लागू अच्छे मानवाधिकार मानकों के अनुरूप हों।
काम के दबाव में सीए लड़की की कथित आत्महत्या पर श्रम मंत्रालय को मानवाधिकार आयोग का नोटिस

उत्तर प्रदेश: बारिश-आंधी से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज होगी किसानों की शिकायत

बिहार: औरंगाबाद के जम्होर में पितृपक्ष महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

