नयी दिल्ली, 06 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, गोवा तथा दादर नगर हवेली में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम आज घोषित किये।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश के लिए तीन गोवा की दो तथा दादर नगर हवेली की एक लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं।
उम्मीदवारों के नाम की सूची इस प्रकार है।
गोवा..उत्तर गोवा लोक सभा सीट के लिए रमाकांत क्लब तथा दक्षिण गोवा लोकसभा सीट के लिए कैप्टन विरियाटो फर्नाडीस को टिकट दिया गया है।
मध्य प्रदेश..मुरैना से सत्यपाल सिंह शिकारवार (नीतू) ग्वालियर से प्रवीण पाठक खंडवा से नरेंद्र पटेल दादर नगर हवेली (अजजा) से अजीत जी भाई महला को टिकट दिया गया है।
अशोक
कड़वा सत्य
कांग्रेस ने मप्र, गोवा के लिए छह उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

