मैसूर 04 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने राज्य सरकार पर दशहरा उत्सव के दौरान प्रमुख ऐतिहासिक हस्तियों की स्मारक पट्टिकाओं को हटाकर कन्नड़ लोगों की सांस्कृतिक विरासत का अपमान करने का आरोप लगाया है।
श्री येदियुरप्पा ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा, “कांग्रेस सरकार कर्नाटक के इतिहास और विरासत की अवहेलना करके ‘गजनी मोहम्मद संस्कृति’ को बढ़ावा दे रही है। इन पट्टिकाओं को हटाना न केवल महान कन्नड़ हस्तियों की स्मृति पर हमला है, बल्कि कन्नड़ राज्य और दशहरा उत्सव का भी सीधा अपमान है।” उन्होंने इसे राज्य की कला और संस्कृति का जश्न मनाने वाले उत्सव पर काला धब्बा बताया।
कन्नड़ लोगों की सांस्कृतिक विरासत का अपमान कर रही कर्नाटक की कांग्रेस सरकार : विजयेंद्र

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

