नयी दिल्ली 01 अगस्त (कड़वा सत्य) देश में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के 148 मामले सामने आये हैं, जिनमें 59 रोगियों की मृत्यु हो गई है और 51 में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि 19 जुलाई से एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के दैनिक रिपोर्ट किए गये नये मामलों में गिरावट हो रही है। जून के आरंभ से ही 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में गुजरात से एईएस के मामले सामने आए हैं। बुधवार तक 148 एईएस मामले सामने आये हैं। इनमें गुजरात के 24 जिलों से 140, मध्य प्रदेश से चार , राजस्थान से तीन और महाराष्ट्र से एक मामला दर्ज किया गया है। इससे प्रभावित 59 लोगों की मृत्यु हो गई है और 51 मामलों में चांदीपुरा वायरस (सीएचपीवी) की पुष्टि हुई है।
मंत्रालय के अनुसार स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक तथा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक ने स्थिति की समीक्षा की है। मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम इकाइयां और राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्रीय कार्यालय एनआईवी, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र ने समीक्षा बैठक में भाग लिया।
सत्या,
कड़वा सत्य
एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम से 59 लोगों की मौत

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में आंदोलन की अनुमति रद्द, बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब; आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी का महाआंदोलन

छत्तीसगढ़: कोरबा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, 30 हजार के कर्ज और खेती के दबाव में था तनावग्रस्त

