नयी दिल्ली 20 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अगस्त 2024 में 18.53 लाख अंशधारक जोड़े हैं जो अगस्त 2023 की तुलना में 9.07 प्रतिशत अधिक हैं।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि अगस्त 2024 में
ईपीएफओ ने लगभग 9.30 लाख नए सदस्यों को नामांकित किया है जो अगस्त 2023 की तुलना में नए सदस्यों में 0.48 प्रतिशत ज्यादा है।
आंकड़ों के अनुसार महीने के दौरान महिला सदस्य जुड़ाव लगभग 3.79 लाख रहा है।
शीर्ष पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 10.97 लाख सदस्य जोड़े। सभी राज्यों में से, महाराष्ट्र 20.59 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश का स्थान है।
आंकड़ों में बताया गया है कि व्यापार - वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, इंजीनियर - इंजीनियरिंग ठेकेदार, भवन और निर्माण उद्योग, कृषि फार्म, बीड़ी निर्माण आदि उद्योगों में लगे प्रतिष्ठानों में काम करने वाले सदस्यों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
सत्या.
कड़वा सत्य
ईपीएफओ ने 18.53 लाख सदस्य जोड़े

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

