नयी दिल्ली,26 अक्टूबर (कड़वा सत्य)कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में
अगस्त 2024 में ईएसआई योजना के तहत 20.74 लाख नए कर्मचारी नामांकित किए गए हैं जिनमें 4.14 लाख महिला कर्मचारी हैं।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शनिवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि ईएसआईसी में अगस्त, 2024 में 20.74 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं जो अगस्त 2023 की तुलना में 6.80 प्रतिशत अधिक हैं।
इसी अवधि में 28 हजार 917 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है।
आंकड़ों से यह पता चलता है कि माह के दौरान जोड़े गए कुल 20.74 लाख कर्मचारियों में से 9.89 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।अगस्त, 2024 में महिला सदस्यों का नामांकन 4.14 लाख रहा है। इसके अलावा, अगस्त, 2024 में कुल 60 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है।
सत्या,
कड़वा सत्य
ईएसआई योजना में 20.74 लाख नए कर्मचारी

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

राजस्थान: सिरोही में फायरिंग से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; SP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

बिहार: करमा पूजा के बाद पोखर में डूबने से 17 वर्षीय आकांक्षा की मौत, तीन सहेलियां बचीं

