नयी दिल्ली 25 जून (कड़वा सत्य) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रदान ने 1975 में तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार की ओर से देश में लागू किये गये आपातकाल की 50वीं बरसी मौके पर कांग्रेस पर हमला बोला और कांग्रेस की तानाशाही के खिलाफ लड़ने वाले लोगों को नमन किया।
श्री प्रधान ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “1975 में आज के ही दिन कांग्रेस ने अपनी सत्तालोलुपता और व्यक्तिगत स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटकर देश को आपातकाल की आग में झोंक दिया था।आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने संविधान के साथ-साथ देश की आत्मा पर भी कुठाराघात किया था। यह हमारे लोकतन्त्र का सबसे काला अध्याय था। उन सभी राष्ट्रसेवकों को नमन करता हूँ, जिन्होंने लोकतन्त्र को पुनर्स्थापित करने और संविधान की मर्यादा को बचाने के लिए कांग्रेस की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ी। ”
उल्लेखनीय है कि 25 जून 1975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी की सरकार ने आंतरिक सुरक्षा का हवाला देते देश में आपातकाल लागू कर दिया था।
आपातकाल लागू होते ही आंतरिक सुरक्षा कानून के तहत राजनीतिक विरोधियों की गिरफ्तारी की गई। सर्वश्री जयप्रकाश नारायण, लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी, जॉर्ज फर्नाडीस सहित कई बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे। प्रेस पर भी सेंसरशिप (पाबंदियां) लगा दी गई थी। हर अखबार में सेंसर अधिकारी बैठा दिया गया, उसकी अनुमति के बाद ही कोई समाचार छप सकता था।
संतोष कड़वा सत्य
आपातकाल की 50वीं बरसी पर प्रधान ने बोला कांग्रेस पर हमला

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

