नयी दिल्ली, 21 जनवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर दिल्ली नगर निगम द्वारा जब्त की गयीं गाड़ियों की नीलामी में करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया है।
श्री मल्होत्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि 2021 से पहले 45 गाड़ियों की नीलामी हुई थी, जिसके लिए 21 लाख रुपये तक की बोली लगाई गई थी, लेकिन 2022 के बाद आप आई और वर्ष 2023-24 में नीलामी के लिए रखे गए 609 में से 281 वाहनों को सीधे बेच दिया गया। इन वाहनों में कार, स्कूटर, तीन पहिया वाहन से लेकर विक्रम ऑटो भी थे। उन्होंने बताया कि इन वाहनों को सिर्फ 02 लाख 30 हजार रुपये में बेच दिया गया यानी एक गाड़ी की क़ीमत आप ने सिर्फ़ 800 रुपये लगायी और बाक़ी 328 वाहनों को लापता बता दिया ।
आप ने वाहनों की नीलामी में किया करोड़ों का घोटालाः मल्होत्रा

उत्तर प्रदेश: बारिश-आंधी से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज होगी किसानों की शिकायत

बिहार: औरंगाबाद के जम्होर में पितृपक्ष महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

