नयी दिल्ली 14 जनवरी (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी की नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
सुश्री आतिशी ने नामांकन दाखिल करने के लिए सोमवार को लंबा रोड शो निकाला था, लेकिन देर होने की वजह से पर्चा नहीं भर पाई। उन्होंने कल रोड शो से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और गिरी नगर गुरुद्वारा में मत्था टेका था। उसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ करीब डेढ़ किमी का रोड शो किया था।
गौरतलब है कि कालकाजी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस ने पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा को मैदान में उतारा है। दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा जबकि मतगणना आठ फरवरी को होगी।
आजाद,
कड़वा सत्य
आतिशी ने कालकाजी विधानसभा से नामांकन दाखिल किया

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

