नयी दिल्ली 05 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ नेता अलका लांबा को संगठन का नया अध्यक्ष बनाया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने छात्र नेता वरुण चौधरी को अपनी छात्र इकाई राष्ट्रीय छात्र संगठन-एनएसयूआई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए छानबीन समितियां का भी गठन किया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष नीटा डिसूजा तथा एनएसयूआई के निवर्तमान अध्यक्ष नीरज कुंदन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्होंने संगठनों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
अभिनव डेस्क
अलका लांबा बनी महिला कांग्रेस की नयी अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में महिला ठेकेदार से 25 लाख की कथित रंगदारी मांगने का आरोप, भाजपा नेताओं समेत 12 पर FIR

उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार

