G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 51वें जी-7 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए मंगलवार सुबह कनाडा पहुंचे. इस बात जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन अल्बर्टा के कनाकास्किस में किया जा रहा है. पीएम मोदी विशेष विमान ने पहले कनाडा के कैलगरी पहुंचे, जहां से जल्द ही वह कनाकास्किस जाएंगे. पीएम मोदी के कैलगरी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं के साथ ऊर्जा सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. तीन देशों की यात्रा पर हैं पीएम मोदी बता दें कि प्रधानमंत्री पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार विदेश यात्रा पर हैं. पीएम मोदी रविवार को तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए थे. उनकी यात्रा का पहला पड़ाव साइप्रस था. पीएम मोदी रविवार को ही साइप्रस पहुंचे. सोमवार को पीएम मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति ने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा. जिसका पीएम मोदी ने आभार जताया. साइप्रस की यात्रा के बाद पीएम मोदी कनाडा पहुंचे हैं. कनाडा से पीएम मोदी क्रोएशिया जाएंगे. प्रधानमंत्री का पांच दिवसीय दौरा गुरुवार को पूरा होगा.
G7 Summit: G7 सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी, कनाडा में भव्य स्वागत, वैश्विक मंच पर दिखेगा भारत का दम!


उत्तर प्रदेश: बहराइच में घाघरा बैराज के गेट नंबर-8 के पास मिला पुराना अज्ञात शव, नदी में बहकर पहुंचने की आशंका

मध्यप्रदेश: बैतूल में प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला तो कलेक्टर की गाड़ी के सामने बैठा हितग्राही, पत्नी-बेटे के साथ लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश: बहराइच में बाइक से घर लौट रहे चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत

