Himani Narwal murder case: हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। हिमानी नरवाल का शव 1 मार्च को रोहतक जिले के सांपला में बस अड्डे के पास सूटकेस में मिला था। हिमानी नरवाल की मां सविता रानी नरवाल ने रविवार को मीडिया के सामने शक जताया था कि कांग्रेस में ही किसी ने या फिर हिमानी नरवाल के जानने वाले ने हत्या की होगी। सविता रानी ने कहा था कि हिमानी नरवाल से कई लोग अदावत रखते थे। कांग्रेस में वो लगातार ऊपर चढ़ रही थी। जिसकी वजह से कई लोग उससे नाराज थे। हिमानी नरवाल की मां ने कहा था कि वो घर में बेटी को छोड़कर दिल्ली गई थीं। उन्होंने बताया कि हिमानी से 28 फरवरी को भी फोन पर बात हुई थी। हिमानी ने तब बताया था कि हुड्डा साहब के कार्यक्रम में जाना है और वो इस वजह से 1 मार्च को बात नहीं कर पाएगी। 1 मार्च को ही हिमानी नरवाल का शव सूटकेस में बंद मिला। ये सूटकेस भी हिमानी का ही बताया जा रहा है। हिमानी नरवाल की मां ने ये भी कहा था कि उनकी बेटी भूपिंदर सिंह हुड्डा के परिवार की करीबी थी। उन्होंने कहा था कि दीपेंद्र हुड्डा की पत्नी को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने ये मांग की थी कि हरियाणा सरकार हिमानी नरवाल की हत्या का खुलासा करने के लिए एसआईटी बनाए और दोषी को सख्त सजा दिलाए। हिमानी नरवाल की हत्या का खुलासा करने के लिए हरियाणा पुलिस ने 5 टीमें बनाई थीं। हिमानी नरवाल युवा कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भी रही थी। वो राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थी। रोहतक से हिमानी नरवाल राहुल गांधी के साथ श्रीनगर भी गई थी। हिमानी नरवाल की हत्या के बाद हरियाणा की सियासत भी काफी गर्माई।
Himani Narwal murder case: हिमानी नरवाल हत्याकांड में आज होगा बड़ा खुलासा! पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार


Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

