Bihar Table Tennis Tournament: खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार टेबल टेनिस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बिहार में पहली बार आयोजित 'फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट' कल 19 जून से शुरु हो रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में 19 से 22 जून तक यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें बिहार के 17 जिलों से 250 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। यह प्रतियोगिता अंडर 11,13,15,17,19 आयुवर्ग में बॉयज,गर्ल्स सिंगल्स और मेंस,वीमेंस सिंगल्स की हो रही है । आगे श्री शंकरण ने कहा कि साल में 4 स्टेट रैंकिंग और एक बिहार स्टेट चैम्पियनशिप की प्रतियोगिता होगी। इन पांच प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों के अंकों को मिलाकर ही ज्यादा अंक लाने वाले पहले पांच खिलाडियों का चयन बिहार राज्य टेबल टेनिस टीम के लिए किया जाएगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त टेबल टेनिस खिलाड़ी पद्मश्री शरद कमल भी इस प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे । टूर्नामेंट के दौरान और उनके मार्गदर्शन में ही प्रतिभावान खिलाडियों का चयन अनुभवी और कुशल चयनकर्ताओं द्वारा किया जाएगा जिन्हें आगे चल कर बेहतर प्रशिक्षण द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रुप में तैयार किया जाएगा। यह प्रतियोगिता बिहार के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों के आवासन,भोजन तथा सभी मूलभूत सुविधाओं की सारी व्यवस्था सरकार और खेल प्राधिकरण द्वारा की जा रही है । जिन 17 जिलों से खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं वो जिले हैं अररिया, सहरसा,गया, दरभंगा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, मधुबनी ,समस्तीपुर, पूर्णिया, मधेपुरा,भागलपुर, नालंदा,सुपौल, सारण ,भोजपुर और पटना । शंकरण ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास की बिहार सरकार की प्रतिबद्धता और प्रयास के सकारात्मक प्रभाव के रूप में खेल के क्षेत्र में बिहार निरंतर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाईयों को छू रहा है । इसलिए राज्य में हर उस खेल को पूरे सहयोग और सिद्दत के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है जिसमें बिहार के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने की संभावना हो।
Bihar Table Tennis Tournament: बिहार में पहली बार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट! 17 जिलों से 250+ खिलाड़ी, शरद कमल खुद देंगे मार्गदर्शन


बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

