Bihar News Hindi: ग्रामीण कार्य विभाग के नव निर्मित आंतरिक कार्यालय का आज विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम विभागीय सभाकक्ष, विश्वेश्वरैया भवन (5वें तल), पटना में आयोजित किया गया, जिसमें विभागीय सचिव डॉ. बी. राजेन्दर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि विभाग के कार्यों को अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह नया आंतरिक कार्यालय एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया कार्यालय प्रशासनिक कार्यों को अधिक गति प्रदान करेगा और विभाग की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाएगा। कार्यक्रम विधान सभा सत्र के उपरांत संपन्न हुआ, जिसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। उद्घाटन समारोह के दौरान विभाग की विभिन्न योजनाओं और आगामी परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।
Bihar News Hindi: पटना में ग्रामीण कार्य विभाग का नया ऑफिस तैयार! जानें इसकी खासियत


Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

