नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने हरियाणा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए श्री शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इसी तरह से पार्टी संसदीय बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
राजनीतिक हलकों में श्री शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने को आश्चर्य से देखा जा रहा है। हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब श्री शाह को किसी राज्य विधानसभा के चुनाव के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। इससे यह संकेत भी मिल रहा है कि हरियाणा में नयी सरकार में नये और अप्रत्याशित चेहरों को जगह मिलने की संभावना है।
,
कड़वा सत्य
हरियाणा में नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक बने अमित शाह

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

