नयी दिल्ली 16 अगस्त (कड़वा सत्य) अस्पतालों में विशेष रूप से डाक्टरों के खिलाफ हिंसा की बढती वारदातों को गंभीरता से लेते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी चिकित्सा संस्थानों के प्रमुखों को इस तरह के मामलों में छह घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
महानिदेशक, चिकित्सा सेवा अतुल गर्ग ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कहा कि चिकित्सा संस्थानों में डाक्टरों तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में बढोतरी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि संस्थान के प्रमुख को ड्यूटी पर तैनात किसी भी स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ हिंसा के बारे में छह घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज करानी होगी।
स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा के मामले में छह घंटे में प्राथमिकी दर्ज कराना जरूरी

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

