नयी दिल्ली, 14 मई (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता तथा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री खडगे ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को बेहतर बनाने में उनके योगदान को याद करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा 'बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री सुशील मोदी जी के निधन पर उनके परिवारजनों एवं समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएँ। हमारी विचारधारा अलग थी पर लोकतंत्र में देश हित सर्वोपरि होता है। उन्होंने जीएसटी कॉउंसिल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
सादर ंजलि।'
गौरतलब है की श्री सुशील मोदी का कल देर रात यहां एम्स में निधन हो गया था।
,
कड़वा सत्य
सुशील मोदी के निधन पर खडगे ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

