नयी दिल्ली 31 जनवरी (कड़वा सत्य) दिल्ली की एक अदालत ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार सभी छह आरोपियों की न्यायिक हिरासत बुधवार को एक मार्च तक बढ़ा दी।
यह मामला 13 दिसंबर, 2023 को संसद हमले की बरसी पर सुरक्षा उल्लंघन से संबंधित है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मनोरंजन, नीलम आजाद, सागर शर्मा, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत को गिरफ्तार किया है।
सभी आरोपियों को पेश किए जाने के बाद, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर ने उनकी न्यायिक हिरासत एक मार्च तक बढ़ा दी।
आरोपी नीलम के वकील ने पहले अदालत के समक्ष कहा कि एक महिला पुलिस अधिकारी ने जबरन कोरे कागजों पर उसके हस्ताक्षर ले लिए।
सरकारी वकील ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ नीलम के आरोप पर आपत्ति जताई और न्यायाधीश से सभी आरोपी व्यक्तियों के पॉलीग्राफ परीक्षण के लिए आदेश पारित करने का अनुरोध किया।
संजय
संसद सुरक्षा उल्लंघन:सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत एक मार्च तक बढ़ाई गई

उत्तर प्रदेश: महिला थाने की काउंसलिंग ने बचाया परिवार, पति-पत्नी ने भुलाए गिले-शिकवे और फिर साथ रहने पर बनी सहमति

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, फसल बीमा और सोयाबीन मुआवजे की मांग

उत्तर प्रदेश: धानेपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

