नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (कड़वा सत्य) संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में छठे आरोपी महेश कुमावत को दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पटियाला हाउस स्थित हरदीप कौर की विशेष अदालत ने महेश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की सात दिनों की हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
कुमावत पर देश में कथित तौर पर अराजकता फैलाने के लिए 'मुख्य साजिशकर्ता' ललित झा के अलावा अन्य आरोपियों को दो वर्षो से मदद करने के आरोप हैं। महेश पर घटना में शामिल आरोपियों द्वारा इस्तेमाल मोबाइल फोन को नष्ट कर सबूत मिटाने के भी आरोप हैं।
अदालत ने इससे पहले शुक्रवार को ललित और गुरुवार को सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे और नीलम देवी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की सात-सात दिनों की हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।
आरोपियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत को गिरफ्तार किया गया था।
बीरेंद्र.अभय
संसद में सेंध: अदालत ने 'साजिश' में शामिल छठे आरोपी महेश को पुलिस हिरासत में भेजा

HACK CORE 2026: AI से किसानों की समस्या का समाधान, SeedCoders ने जीती राष्ट्रीय प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश: चंदौली में साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व बैंक कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार; 300 से ज्यादा खाते जांच के घेरे में

बिहार: रेलवे ट्रैक पर मिला 35 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में मची सनसनी

